आसमान का हृदय
“जब यह आसमान अपने हृदय में भारीपन महसूस करता होगा, तो क्या करता होगा?” आज आसमान में फिर काले बादल छाए हैं;ऐसा लग रहा है, मानो आसमान का हृदय बहुत भारी है। बादलों से कुछ हल्की-हल्की बूंदें बारिश बनकर गिरने लगी हैं। शायद वह अपने दुखों का एक छोटा-सा हिस्सा हमें सौंपना चाहता है।