तुम बताना उन्हें

तुम बताना उन्हें, उस रोशन करते दिये की कहानी। 

           
तुम बताना उन्हें, उस दिये में जल रही बाती का अस्तित्व।


तुम बताना उन्हें, विज्ञान के चमकते आविष्कारों में
रात को मिटती मधुमक्खियों का अस्तित्व।


घनघोर कोहरे और बरसाती मौसम में,
रात के अंधेरों में उन चमकते जुगनुओं का महत्व।


तुम बताना उन्हें!


तुम बताना उन्हें, ज़िंदगी में अनन्त व्योम की उड़ान,
या ज़मीन पर रेंगता केंचुआ बनना।


तुम आने वाली पीढ़ी को बताना, समझाना,
ताकि कर सके वो एक ऐसी दुनिया का निर्माण,
जिसमें पहचानें लोग खुद को, करें दूसरों का सम्मान।

Leave a Comment