मेरे बारे में

मेरा नाम आंचल पालीवाल है और मैं उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल की निवासी हूं। वर्ष 2022 से मैं एपीवी स्कूल, अंजनीसैन (टिहरी गढ़वाल) में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हूं।

बचपन से ही हिंदी साहित्य के प्रति मेरी विशेष रुचि रही है, जिसके कारण कविता लेखन के प्रति मेरा लगाव विकसित हुआ। मैं अपनी भावनाओं, प्रकृति के सौंदर्य, यादों और जीवन के अनुभवों को शब्दों में पिरोने का प्रयास करती हूं।

प्रकृति, स्मृतियां और जीवन के विविध रंग ही मेरी रचनाओं की मुख्य प्रेरणा हैं।